शिव बारात समिति की बैठक में हुआ निर्णय, महाशिवरात्रि को निकलेगी शिवजी की भव्य बारात

रांची: राजधानी में रविवार को चुटिया स्थित प्राचीन श्री राम मन्दिर प्रांगण में शिव बारात समिति की बैठक हुई।बैठक में सर्वसम्मति से 21 फ़रवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकालने का निर्णय लिया गया। शिव बारात आरपीएफ शिव मंदिर से राम मंदिर, फिर महादेव मंडा से होते हुए केतारी बाग़ान स्तिथ हनुमान शिव मंदिर पहुँचेगी, जहाँ वधु पक्ष द्वारा बरातियों का स्वागत किया जाएगा एवं मंदिर परिसर में रात्रि में शिव पार्वती का विवाह संपन्न होगा।
बारात में महिलायें भी शामिल होंगी। महिलाओं का नेतृत्व अनिता वर्मा,रेणु सिंह,पिंकी सिंह,देवंती देवी,ललिता महतो,ललिता ओझा,रेखा महतो ,ममता देवी करेंगी।
इस बैठक में रांची के सांसद संजय सेठ एवं सीपी सिंह को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। इनके अलावा बैठक में पद्मश्री मुकुंद नायक एवं गोपाल नायक, संरक्षक, मुनचुन राय, अध्यक्ष, रवि सिंह एवं राजकुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष, वीरू सिंह, महासचिव सहित समिति के तमाम सदस्य मौजूद थे।


