झाविमो ने आयोजित की प्रेस-वार्ता, प्रदीप यादव को पार्टी से निकला

रांची: राजधानी रांची स्थित शुक्रवार झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह अध्यक्षता में वार्ता को आयोजित की गयी। प्रेस को संबोधित करते हुए सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रदीप यादव को पार्टी से निष्कासित किया गया।
उन्होंने बताया कि जब पार्टी के दो पदाधिकारी संवैधानिक तरीके से निष्कासन पत्र लेकर शालीनता से प्रदीप यादव के आवास पर पहुंचे, तब यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें धमकी दिया और धक्का-मुक्की करके अपने आवास से बाहर भेज दिया. उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद होता रहता है, विचारों की लड़ाई होती रहती है पर मन भेद का कोई अर्थ नहीं होता। पांच बार विधायक रह चुके व्यक्ति के मुंह से अपशब्द का प्रयोग किया जाना अमर्यादित घटना है।


