रांची के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुधवार को हुई मिलन समारोह

रांची: राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कांग्रेस के विधायक, मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य था कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, कांग्रेस के विधायक और मंत्री से रूबरू हो सकें और आपस में विचारों का आदान-प्रदान कर सकें।

कार्यक्रम में पार्टी के मत्रियों और कार्यकर्ताओं के बीच राज्य की जनता को सुविधा मुहैया कराने के विषय पर विचार-विमर्श की गयी। कार्यक्रम में आए मंत्री रामेश्वर उरांव  ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा जिन समस्याओं को दूर नहीं किया जा सका है, उन सबकी जानकारी लेंगे और समस्याओं को मिलकर दूर करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में मंत्री महीने में न्यूनतम् दो बार आयेंगे और जनता से रूबरू होंगे।

वहीँ आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस का प्रयास है कि पार्टी कार्यालय में कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्त्ता अपने विधायक और मंत्री से मिल सकें, ताकि जनता की जो समस्याएं हैं, उन्हें उनके बीच रखा जा सके और उचित सुझाव मिल सके।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More