जनार्दन के पुत्र समीर द्विवेदी भाजपा में शामिल, पिता को भनक भी नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर द्विवेदी भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इससे कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो कर सबको चौंका दिया है।हालाँकि, इस विषय पर समीर के पिता जनार्दन द्विवेदी को कुछ भी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें इसपर किसी भी तरह की खबर नहीं मिली है। अगर वे भाजपा में शामिल हुए हैं, तो यह समीर के खुद का फैसला है।

कांग्रेसी नेता जनार्दन द्विवेदी यूपीए की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति व प्रचार समिति में जनार्दन को बतौर सदस्य जगह दी गई। द्विवेदी हाल के दिनों में कई मुद्दों को लेकर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More