झारखंड सीआईडी का लागू हुआ ड्रेस कोड, डीजीपी और सीआईडी एडीजी ने किया लोकार्पण

रांचीः झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विंग (Crime research wing)  के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है. राज्य के कार्यकारी डीजीपी एमवी राव (Executive DGP MV Rao) और सीआईडी एडीजी अनिल पलटा ने सीआईडी के नए नेवी ब्लू जैकेट का लोकार्पण किया है. पहले की अपेक्षा अब झारखंड सीआईडी के अधिकारी से लेकर कर्मचारी एक ड्रेस में नजर आयेंगे.

झारखंड सीआईडी (Jharkhand CID) का नया ड्रेस नेवी ब्लू जैकेट में होगा. जैकेट के आगे की ओर झारखंड पुलिस का लोगो होगा. वहीं पीछे की ओर झारखंड सीआईडी नजर आयेगा. सीआईडी को अनुसंधान, तलाशी, गिरफ्तारी के दौरान सीआइडी की टीम को यह जैकेट पहनना अनिवार्य (Mandatory to wear jacket) है. इसका मात्र उदेश्य झारखंड सीआईडी को पेशेवर रूप में प्रस्तुत करना है.

आपको बता दें कि सीआईडी राज्य कई महत्वपूर्ण जांच में जुटी है. राज्य सरकार सीआईडी को सीबीआई की तर्ज पर विकसित करना चाहता है. इस कार्य में सीआईडी के एडीजी अनिल पलटा (ADG Anil Palta) लगातार कार्य कर रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More