सीएम सोरेन संभालेंगे शिक्षा के साथ अन्य विभाग, वहीं चंपई सोरेन हाथों में अल्पसंख्यक विभाग का कमान

रांचीः झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आवंटित विभाग (Allotted department) को एक बार आवंटित किया गया है. दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी मृत्यु के कारण उनका अल्पसंख्यक कल्याण विभाग खाली हो गया था और शिक्षा मंत्री अपने बिमारी के कारण आवंटित विभाग का कार्य नहीं कर पा रहे हैं.
इसलिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Minority Welfare Department) की जिम्मेवारी आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को दिया गया है और साथ ही शिक्षा विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आवंटित किये गये हैं. इस बात की अधिसूचना मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (Cabinet Secretariat and Monitoring Department) द्वारा जारी किया गया है.
आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahato) को आवंटित विभाग स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेवारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) को दिया गया है. यह विभाग मुख्यमंत्री के पास तबतक रहेगा, जबतक शिक्षा मंत्री स्वस्थ्य होकर अपना कार्यभार नहीं लेते. वहीं निबंधन विभाग भी सीएम को आवंटित किया है. इसके अलावा सीएम के पास पहले से ही कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा, गृह मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग समेत वो विभाग हैं. जो किसी को आवंटित नहीं है.
वहीं मंत्री चंपई सोरेन (Minister Champai Soren) के पास पहले ही आदिवासी कल्याण और परिहन विभाग आवंटित किया गया था. अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कमान मंत्री चंपई सोरेन संभालेंगे. आपको बता दें कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी (Minister Haji Hussain Ansari) की आकस्मिक मौत के बाद ये मंत्रालय रिक्त हो गया था.


