15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ एसीबी ने किया गिरफ्तार

पलामू : हेमंत सरकार जीरो टोलरेंस (Zero tolerance) की नीति पर लगातार कार्य कर रही है. राज्य में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लगातार रणनीति बना रही है. मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ प्रखंड के कार्यालय में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश कुमार रवि (Employment servant Rajesh Kumar Ravi)  को पलामू निगरानी टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. रोजगार सेवक मनरेगा लाभुक को भुगतान कराने के एवज में रुपये की मांग रखी थी.

क्या है मामला

बालूमाथ प्रखंड के अंतर्गत मारंगलोइया निवासी कामेश्वर महतो ने मनरेगा योजना (MNREGA scheme) के तहत कार्य किया था. योजना के भुगतान के लिए वह बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा था. लेकिन रोजगार सेवक वह भुगतान रोक कर रखा था. भुगतान करने के लिए रोजगार सेवक कामेश्वर महतो से 15 हजार रुपये (15 thousand rupees bribe) की मांग पेश किया. लाभुक परेशान होकर इसकी शिकायत पलामू की एसीबी टीम (Palamu’s ACB team) से कर दिया.

एसबी टीम ने तहकीकात कर कामेश्वर महतो को रुपये देकर रोजगार सेवक के पास भेज दिया. रोजगार सेवक लाभुक को आवास पर ही बुला बुलाया था. जैसे ही लाभुक ने रोजगार सेवक को पैसा दिया ठीक उसी समय निगरानी टीम (Monitoring team)  ने धर दबोचा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More