उपायुक्त ने किया रांची विथ मास्क कैंपेन की शुरुआत, चयनित लोग होंगे सम्मानित

रांची: कोरोना महामारी (Corona epidemic) को रोकथाम के लिए रांची पुलिस कई तरह की अभियान चला रहा है. लोगों को जागरुकता लाने के लिए रांची उपायुक्त ने  “RanchiWithMask” कैंपेन की शुरुआत की. जिसमें लोग मास्क पहनकर सेल्फी लेकर जिला प्रशासन को भेजेगें. जिला प्रशासन हर सप्ताह चयनित (Week Selected) लोगों को सम्मानित करेगा.

दरअसल, दुर्गा पूजा का समय काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलेंगे. इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन जन जागरूकता अभियान (Public awareness campaign)  चलाया है. आम जनता के बीच अभियान का बेहतर तरीके से प्रचार- प्रसार हो सके. इसके लिए प्रशासन ने हैशटैग रांची विथ मास्क कैंपेन की शुरुआत की. उपायुक्त श्री रंजन के निदेश पर जिला भर में लोगों के बीच मास्क पहनने, लगातार हाथ धोने और सोशल डिस्टैंसिंग (Social distancing) का पालन करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा बैनर पोस्टर के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही, रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल जन जागरूकता के लिए किया जा रहा है.

रांची उपायुक्त छवि रंजन (Ranchi Deputy Commissioner Image Ranjan) ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले लोगों को कोरोना से बचाव जरुरी है. इसके तहत सभी लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु शपथ दिलाया जायेगा. कार्यलय में बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि ऑडियो और वीडियो मैसेज जारी कर सभी रांची वासियों से मास्क लगाने की अपील भी किया जायेगा.

उन्होंने कहा, “रांची में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट अच्छा है. हमें साथ मिलकर इसे बरकरार रखना है. इसके लिए बिना मास्क घरों से बाहर कदम न रखें, लागातार समय – समय पर हाथ धोते रहें और बाज़ार में या पब्लिक प्लेस पर समुचित दूरी बनाए रखें.”

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More