सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों में 17 दोषियों को सशर्त दिया जमानत

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गुजरात के सरदारपुरा और औध दंगे के 17 दोषियों को आज जमानत दी। कोर्ट ने सामाजिक और धार्मिक कार्यों में जुड़ने की शर्त पर यह फैसला लिया। हालाँकि  कोर्ट ने दोषियों  को दो अलग-अलग बैच में रखा है, जिसमे पहले बैच  को इंदौर और दूसरे बैच  को जबलपुर भेज दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों जगहों के विधिक अधिकारियों को आदेश दिया है कि जमानत पर रिहा दोषियों का सामाजिक और धार्मिक कार्यों को सुनिश्चित करें। इसके अलावा अफसरों को  उन्हें आजीविका के लिए काम करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा उन्हें दोषियों के आचरण पर भी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

वहीँ दोषियों को यह आदेश है कि इन्हें सप्ताह में न्यूनतम 6 घंटे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को देना होगा। इसके अलावा इन्हें साप्ताहिक तौर पर पुलिस स्टेशन में भी रिपोर्ट करनी होगी। शर्तों का पालन की सुनिश्चितता बनाये रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर और जबलपुर के डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी को निर्देशित किया है।

आपको बता दें कि 2002 के गुजरात दंगों में 33 लोगों की जान गई थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More