सीएए-एनआरसी के खिलाफ आज रांची में राजद की महारैली एवं धरना प्रदर्शन

रांची: पूरे देश में एनआरसी- सीएए के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी है। इसी बीच आज रांची में भी राजद ने इसके विरोध में महारैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया. रैली की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से की गयी.
रैली में युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अनिल यादव के साथ राजद के तमाम बड़े नेताओं और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. मौके पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के हाथों में विरोध से भरे पोस्टर-बैनर थे.
रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राजभवन के समक्ष रुकी. यहीं पर एनआरसी- सीएए और एनपीआर के के विरोध में जमकर प्रदर्शन हुआ। इसी दौरान पार्टी के प्रमुख नेता जयप्रकाश नारायण केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी किया। उन्होंने इस कानून को असंवैधानिक और काला कानून बताते हुए यह कहा कि मोदी सरकार लोगों को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है, जो कि हम होने नहीं देंगे। यहाँ सभी धर्मों में भाईचारगी है, इसे कभी ख़त्म नहीं होने देंगे। लोकतंत्र को कभी ख़त्म नहीं होने देंगे।


