रामगढ़: उपकारा रामगढ़ परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ के तत्वाधान में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 5 केस की सुनवाई हुई। जेल अदालत में एसीजेएम राजेश कुमार, डालसा सचिव दिलीप राजेश्वर तिरकी, जेलर रामा शंकर प्रसाद साथ ही व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ के कर्मचारियों में धीरज झा, सरजू बेदिया, गौरव कुमार व मनीष कुमार सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।