कोडरमा: ओम पतंजलि योग प्रचारक युवा भारत संयुक्त हरिद्वार के तत्वाधान में नि:शुल्क एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। नियमित योग कक्षा जहां चल रहे हैं वहां भी निरीक्षण किया गया। योग क्रांतिकारी योगी सुषमा सुमन और युवा योगी प्रदीप कुमार सुमन को बच्चों ने गुलदस्ता देकर और योग शिक्षिका संगीता सिन्हा ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। सुषमा सुमन ने बताया कि अभी प्रत्येक मोहल्ला वार्ड पार्क गांव सभी जगह योग चल रहा है और सभी योग से लाभ पा रहे हैं। योग शिविर में हरिहर आश्रम नियमित योग कक्षा में जहां 60 व्यक्ति प्रत्येक दिन योग सीखते हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। सुषमा सुमन ने खेल के लिए बच्चों को बैडमिंटन गिफ्ट देकर के सम्मानित किया। मौके पर संगीता सिन्हा, गोपाल शर्मा, मनोज सिन्हा, सीता राम भगत, शिवनंदन शर्मा, रामचंद्र यादव, पूर्व शिक्षक नारायण सिंह, सरिता सिन्हा, सरिता पिलानिया, पुष्पा देवी मौजूद थे।