सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की करतूत
लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र के बुध बाजार स्थित अनमोल ज्वैलरी शॉप को बुधवार की रात चोरों ने बेखौंफ होकर तीन से चार लाख रुपयों के ज्वेलरी लेकर भागने में सफल रहे। 6 ताला व लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम देने वाले इन चोरों की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले को लेकर पड़ताल में जुट गई है।
पूरे कांड की खबर गुरुवार की सुबह तब पता चला, जब आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखकर उन्हें फोन किया। इस सूचना के बाद दुकान संचालक राहुल सोनी उर्फ पप्पु अपने भाइयों के साथ फौरन वहां पहुंचे व जब दुकान का शटर उठाकर अंदर गये तो हतप्रभ रह गए। देखा की लॉकर का ताला टूटा है व इसमें रखे सभी जेवर गायब हैं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर पड़ताल आरंभ कर दिया है। दुकान मालिक राहुल उर्फ पप्पू सोनी कहना है कि छह ताला काटकर वारदात को अंजाम दिया गया है। दुकान के अंदर रखे लाखों रुपए की ज्वैलरी चोरी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो अपराधी देर रात करीब दो बजे दुकान के बाहर पहुंचे व दुकान के तालों को काटने के बाद अंदर गए। करीबन चार लाख के ज्वेलरी की चोरी कर ली। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।