कोडरमा/हजारीबाग: रांची-पटना रोड पर बरही थाना अंतर्गत जवाहर घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में 40 वर्षीय चालक सुरेंद्र यादव की मौत हो गई। शनिवार को काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लोहा लदा था।
पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला। ट्रक बरही से होते हुए कोडरमा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में यह हादसा हुआ। जवाहर पुल पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और इसकी वजह से रेलिंग को तोड़ते हुए वो नीचे गिर गया। ट्रक में ड्राइवर का शव फंसा रहा। सुबह राहत कार्य शुरू किया गया और इसके बाद शव को बाहर निकाला गया।