आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका के मानदेय वृद्धि पर लेगी फैसला
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली सेविका व सहायिका सहित लघु आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका के अतिरिक्त मानदेय में वृद्धि की मांग पर विचार करने करने के लिए बुधवार को विकास आयुक्त सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन कर दिया है। यह कमेटी पूरे मामले को लेकर समीक्षा करने के बाद अपनी रिर्पोट तैयार करेगी।
समिति गठित करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। समिति के अन्य सदस्यों में अपर मुख्य सचिव योजना सह वित्त विभाग व सचिव महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग शामिल हैं। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका और सहायिका मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर लगातार सरकार का विरोध कर रही हैं। पीएम की सभा में भी उन्होंने विरोध का मन बनाये हुए था।