लातेहार: जिले के मनिका थाना अंतर्गत मंधनिया गांव में शनिवार को भतीजे ने अपनी 55 वर्षीय चाची की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर इस कांड को अंजाम दिया है। घटना के बाद महिला के परिजनों ने हत्यारे भतीजे अजय उरांव को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मृत महिला की पहचान रिंगा उरांव की पत्नी सोहबतिया देवी के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर मनिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए लातेहार भेज दिया। मनिका थानेदार प्रभाकर मुंडा ने बताया कि अंधविश्वास में वृद्धा की हत्या हुई है।