खूंटी: 85 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना

ग्रामीण विकास मंत्री ने किया रवाना
खूंटी: खूंटी कांवरियां संघ के बैनर तले 85 कांवरियों का जत्था रविवार पूर्वाह्न बाबाधाम के लिए प्रस्थान किया। इनमें 20 महिला कांवरियां शामिल हैं। ज्ञातव्य है, कि खूंटी के कांवरियों का जत्था पिछले लगभग तीन दशक से प्रत्येक वर्ष कामना ज्योर्तिलिंग में जलाभिषेक के निमित्त देवघर जाता रहा है। रवाना होने से पहले सभी कांवरियें पहले स्थानीय प्राचीन बूढ़ा महादेव शिवालय गये और स्वंयभू शिवलिंग को नमन किया। बाद में नेताजी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में नतमस्तक हुए। मंदिर प्रांगण क्षेत्र में स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कांवरियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया। दो बसों से देवघर के लिए प्रस्थान किये कांवरियां पहले सुल्तानगंज से पवित्र गंगा जल लेकर बासुकीनाथ जायेंगे। वहां जलापर्ण कर सभी पदयात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे, जहां विश्व- विख्यात कामना ज्योर्तिलिंग का जलाभिषेक कर सभी देवी दर्शन- पूजन के निमित्त तारापीठ जायेंगे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More