रांची में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

रांची: बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने कई दिनों से जारी उमस व गर्मी से बुधवार को राहत देने का काम किया। राजधानी रांची सहित झारखंड के खूंटी, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग और जामताड़ा में मौसम खुशगवार कर दिया। मौसम विभाग की माने तो अब अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
इससे पूर्व आज दोपहर बाद झमाझम बारिश ने शहर से गांव तक के मिजाज को सुहावना कर दिया। किसानों के मुरझाये चेहरे खिल गये हैं व सुखाड़ की आशंका पर भगवान इंद्र की कृपा बरस गई। गर्मी से परेशान जिलेवासियों ने आज राहत की सांस ली है। बारिश से किसानों की चिंता भी समाप्त हो गई है। गांवों में किसान जहां खुश दिखे, वहीं शहरों में बच्चों ने बारिश का मजा लेते हुए उसके फुहारों का मजा लिया। माना जा रहा है कि अब मानसून सक्रिय हो चुका है।
[URIS id=9499]

