बगोदर: रघुनाथ तिवारी मेमोरियल फुटबॉल, बिरसा स्पोर्टिंग क्लब विजेता

बगोदर: प्रखंड में आज झारखंड आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय रघुनाथ तिवारी की पुण्यतिथि के मौके पर बगोदर स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस बाबत युवा जागृति क्लब लुकुइया, बिरसा स्पोर्टिंग क्लब बेलांगाय, आजाद स्पोर्टिंग क्लब घाघरा, आदर्श फुटबॉल क्लब बगोदर सहित तुकतुको क्लब तुकतुको ने भाग लिया। फाइनल मैच बिरसा स्पोर्टिंग क्लब बेलांगाय व आदर्श फुटबॉल क्लब बगोदर के बीच हुआ, जिसमें बिरसा स्पोर्टिंग क्लब बेलांगाय ने जीत हासिल की। विजेता व उपविजेता टीम को शिल्ड व मैडल केि साथ फुटबाॅल देकर सम्मानित किया गया।

[URIS id=9499]

 

इससे पूर्व लोगों ने स्व. रघुनाथ तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि स्व तिवारी ने बतौर अभिभावक समाज को नई सीख दे गये हैं। इनकी हमेशा कमी खलेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष बोर्डर ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी स्व तिवारी हमारे पथ प्रदर्शक हैं। श्री तिवारी के पुत्र सुरेश कुमार शक्ति ने कहा कि वे जमींदारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने व किसानों को उनकी भूमि दिलाने वाले शख्स थे। कार्यक्रम में टेकोचंद चौधरी, लक्ष्मण प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More