रामगढ़: घर में टीवी- फ्रिज, तो सरेंडर करें राशन कार्ड: डीसी

रामगढ़: जिले के डीसी संदीप सिंह ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां कई हजार राशन कार्ड के ऐसे धारक हैं, जिन्हें लाभुक की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। यहां दिया गया राशन कार्ड का कोटा पूर्णतः फुल है और ऐसा इसलिए है, कि कुछ समृद्ध लोग गरीबों की सूची में शामिल हो गए हैं। डीसी ने कहा कि जिन लोगों को वाकई राशन कार्ड की जरुरत है, उन्हें प्रशासन नहीं दे पा रहा है।
थाने में दर्ज होगा एफआईआर
डीसी ने कहा है कि 20 जुलाई तक वैसे राशन कार्ड धारक, जिन्हें राशन की आवश्यकता नहीं है, वे अपना कार्ड सरेंडर कर दें। 21 जुलाई से जिले की टीम सभी राशन कार्ड धारक का भौतिक सत्यापन करेगी। कार्डधारक के घर में फोर व्हीलर गाड़ी, चार कमरे का पक्का मकान, टीवी व फ्रिज में से कोई भी एक चीज मिली, तो उनके खिलाफ संबंधित थाने में सीधे तौर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा उन्हें जारी राशन कार्ड से अब तक जितना भी खाद्यान्न का उठाव किया गया होगा, उसकी बाजार भाव से चक्रवृद्धि ब्याज के साथ राशि की वसूली भी की जाएगी।
[URIS id=9499]




