ओरमांझी में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, 2 अपराधी धराए

रांची: अपराधियों का मनोबल इनदिनों पूरा बढ़ा हुआ है व वे लगातार प्रशासन को चुनौती देने से बाज नही आ रहे है। सोमवार को राजधानी के ओरमांझी थाना अंतर्गत रुक्का डैम के पास सुबह के करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच एक ऑटोचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या कर वहां से भाग रहे दो अपराधियों अशरफ व राजा को स्थानीय लोगों से दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीसरा अपराधी सुबोध वहां से भागने में सफल रहा। धराए अपराधी के पास से पुलिस ने चाकू व बाइक बरामद किया है।
[URIS id=9499]




