केंद्र दे झारखंड में 5 नए मेडिकल काॅलेज के लिए राशि: रघुवर

देवघर में संस्कृत विवि खोलने का प्रस्ताव विस सत्र में
दिल्ली में शिक्षा, नागर विमानन व वन पर्यावरण व सूचना- प्रसारण मंत्री से मुलाकात की
नई दिल्ली/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय वन पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन व सूचना- प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर झारखंड के विकास हेतु मदद मांगा। इस बाबत कैंपा के तहत 4046 करोड़ की राशि केंद्र सरकार 1 सप्ताह में विमुक्त कर देगी, जिसका उपयोग राज्य में वन विकास से संबंधित कार्यों के लिए राज्य सरकार कर सकेगी।
नदियों के कैचमेंट एरिया डेवलपमेंट के लिए केंद्र सरकार द्वारा 9 बड़े नदियों को शामिल किया गया है, सरकार के अनुरोध पर इसमें झारखंड के दो महत्वपूर्ण नदी दामोदर एवं स्वर्णरेखा को भी शामिल करने पर सहमति दी गई उत्तर कोयल परी योजना के तहत (डैम की सिंचाई घटने के कारण) अधिक अधिकृत 1328 हेक्टेयर भूमि, दूसरी जल संसाधन कि परियोजना ( जैसे जलाशय कनहर बराज, कोनार सिंचाई योजना आदि) के लिए क्षतिपूर्वक वन भूमि के रूप में उपयोग करने की स्वीकृति दी गई। नॉर्थ कर्णपुरा कोयला क्षेत्र के लिए बने इंटीग्रेटेड वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट प्लान पर अगले नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्डलाइफ की बैठक में निर्णय करने पर सरकार को सूचित कर देने पर सहमति बनीफॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित सॉफ्टवेयर परिवेश को बेहतर बनाते हुए राज्य स्तर से मॉनिटरिंग की सुविधा देने का निर्णय लिया गया।

[URIS id=9499]

 

5 नए मेडिकल कॉलेज के लिए राशि दें
सीएम ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत पांच नए मेडिकल कॉलेज के लिए राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया। उन्होंने रूसा के अन्तर्गत ही वर्तमान में संचालित 13 डिग्री कॉलेज को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड करने व दो नए व्यावसायिक कॉलेज खोलने की मांग मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से की है।
बनेगा केंद्रीय जनजातीय विवि व देवघर में खुलेगा संस्कृत विवि
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य सरकार द्वारा देवघर में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने हेतु आगामी विधानसभा के सत्र में प्रस्ताव लाया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार भी अनुदान प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि झारखंड में सालों से आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने की मांग लंबित है, इसलिए मध्यप्रदेश स्थित अमरकंटक में संचालित आदिवासी विश्वविद्यालय की शाखा झारखंड में आरंभ करें। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है।
पुनर्वासित करने पर सहमति
इस बाबत एचईसी के 306 एकड़ भूमि पर रह रहे परिवारों पर सहमति बनी। 107 एकड़ भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाकर एचईसी की जमीन पर झुग्गी बनाकर रहने वाले गरीबों को पुर्नवासित किया जाएगा।
दुमका में खुलेगा कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण केंद्र
संथाल परगना के दुमका में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट खुलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए एनओसी देने पर अपनी सहमति दे दी है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 16 जुलाई को बैठक कर निर्णय लेने का निदेश दिया है। इसके अलावे पारा शिक्षकों के मानदेय मद में शिक्षकों की नियुक्ति के अनुपात में राशि केंद्र सरकार द्वारा विमुक्त करने पर सहमति बनी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More