बकोरिया पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की सीबीआई जांच शुरु, घंटो स्काॅर्पियो सहित सामानों की जांच

स्टेट ब्यूरो: आठ जून 2015 को प्रदेश के पलामू के सतबरवा थाना अंतर्गत बकोरिया के भेलवाघाटी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की सीबीआई जांच आरंभ हो गई है। इस बाबत बुधवार को ही सेंट्रल फॉरेंसिक लैब की सात सदस्यीय टीम डायरेक्टर डॉ. निलेंदु विकास वर्धन के नेतृत्व में पहुंची हुई है। गुरुवार को टीम द्वारा पांच घंटे तक थाने में जब्त स्काॅर्पियों सहित अन्य सामान की पड़ताल की।
इसके अलावे सीबीआई घटनास्थल पर पहुंचकर एक-एक तथ्य व साक्ष्य की बारिकी से जांच करेगी। गौरतलब है कि पलामू के सतबरवा थाना के बकोरिया में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के मामले में हाईकोर्ट झारखंड के आदेश के बाद सीबीआई ने पलामू सदर थाना कांड संख्या 349/2015, 9 जून 2015 को टेक ओवर कर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। इस घटना में पांच नाबालिग समेत दर्जन लोगों को मार गिराये जाने के बाद इसे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ बताया गया था। मारे गए मृतकों के परिजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। दायर याचिका की सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने सीआईडी जांच के आदेश दिए थे, जांच के बाद सीआईडी ने पुलिस को क्लीन चिट दी थी। पुनः मृतकों के परिजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुये हाईकोर्ट में सीआईडी जांच पर सवाल खड़ा करते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

[URIS id=9499]

अपने ही बयान से पलटा दरोगा
बकोरिया कांड में एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिस अफसर मोहम्मद रुस्तम ने नाटकीय अंदाज में अपने बयान से पल्टी मार ली। बतौर एनकाउंटर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर इसमें शिकायतकर्ता बने दरोगा ने अब सीबीआई की पूछताछ में पलामू सदर थाना के तत्कालीन प्रभारी हरीश पाठक के बयान का समर्थन किया है। रुस्तम ने सीबीआई के सामने यहां तक कहा, कि मैंने खुद एफआईआर नहीं लिखी, बल्कि अधिकारियों ने लिखित एफआईआर पर दबाव डालकर हस्ताक्षर कराया है। हस्ताक्षर के बाद मैं शिकायतकर्ता बन गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More