गिरिडीह: डीसी से उसरी नदी को संरक्षण देने की मांग

गिरिडीह: नागरिक विकास मंच का शिष्टमंडल शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात कर मंच के संयोजक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में डीसी से मिलकर उसरी नदी बचाने की गुहार लगायी। सिंह ने कहा कि उसरी नदी से लगातार बालू उठाव के कारण इसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। कहा कि चारो ओर कटाव के कारण पीलर की नींव कमजोर हो रही है। डीसी के समक्ष सिंह ने उसरी नदी के बचाव के कई उपाय भी सुझाए। कहा कि बनखंजो से झरियागादी के बीच कम से कम तीन छलका व गार्डवाल का निर्माण करा कर समस्या का निदान किया जा सकता है। उन्होंने डीसी से नदी का सीमाकंन कर अतिक्रमण मुक्त कराने की भी मांग की।
[URIS id=9499]

