11 माह की बच्ची समेत मां का शव कुएं से बरामद, सनसनी

गोड्डा: जिले के पथरगामा प्रखंड अंतर्गत रजौन खुर्द के हसुआ गांव में आज अहले सुबह मिली महिला सहित 11 महीने की बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सूचना पाकर पंहुची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला व फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस बाबत पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

[URIS id=9499]

 

मौके पर पंहुचे गोड्डा एसडीपीओ के अनुसार मृत बच्ची महिला की बेटी है व वह वहीं के रजौन खुर्द निवासी सत्यनारायण मंडल की पत्नी माला देवी है। उसकी उम्र 45 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने से पूर्व कोई टिप्पणी करना गलत होगी। पड़ोसियों की माने तो बीती रात को मृतका व उसके पति के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था। मृतका के मायके वालों का कहना है कि उसके पति ने ही रात को माला व उसकी बेटी के गायब होने की सूचना दी था व सबरे जब वे वहां पंहुचे, तो सत्यनारायण मंडल वहां नहीं मिले।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More