झारखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री

रांची: मानसून ने आखिरकार झारखंड में शानदार दस्तक दे दी है। झमाझम हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला- खरसावां समेत गुमला, सिमडेगा व खूंटी में भारी बारिश होने की संभावना है। खास बात ये है कि इस बार मानसून ने झारखंड में करीबन 10 दिनों बाद दस्तक दी है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 को छोड़कर पिछले पांच वर्ष में हुई बारिश पर नजर दौड़ाएं, तो हर वर्ष सामान्य से कम बारिश होने की बात सामने आती है। हालांकि, इस बार मौसम विभाग का अनुमान है कि देश में 96 फीसदी और झारखंड सहित ईस्टर्न पार्ट में 91 फीसदी बारिश हो सकती है। बहरहाल, मानसून आने से राज्यवासियों को भीषण गर्मी के साथ- साथ पानी संकट से भी राहत मिली है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More