सहयोग की संभावना तलाश कर भारत- ऑस्ट्रेलिया काम करें: रघुवर दास

ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल एंड्रयू फोर्ड ने की मुलाकात
रांची: सीएम रघुवर दास से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल, कोलकाता एंड्रयू फोर्ड ने मुलाकात की। इस बाबत उन्होंने कहा कि झारखंड ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ कर काम करेगा, तो राज्यहित में बेहतर हो सकता है। ये तय करना होगा कि किन क्षेत्रों में दोनों के बीच सहयोग हो सकता है।

[URIS id=9499]

ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल एंड्रयू फोर्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ संबंध और प्रगाढ़ करना चाहता है। उन्होंने राज्य में माइनिंग टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जल संचयन आदि क्षेत्रों में सहयोग भी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झारखंड काफी तेजी से विकास कर रहा है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं। राज्य में प्राकृतिक संसाधन भी प्रचुर मात्रा में है। ऑस्ट्रेलिया के जैसे यहां भी संसाधनों की भरमार है। माइनिंग तकनीक के क्षेत्र में आस्ट्रेलिया काफी अग्रणी है। झारखंड सरकार चाहे तो ऑस्ट्रेलिया हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऑस्ट्रेलिया आकर माइनिंग देखने का आग्रह किया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More