गिरिडीह: हाइवा की चपेट में आकर बच्ची की दर्दनाक मौत

बाल- बाल बचे माता- पिता
गिरिडीह: रविवार की सुबह पत्थर लदे एक हाइवा ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें सवार एक बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके माता- पिता इस हादसे में घायल हो गये। इन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मदद ने पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ये हादसा डुमरी थाना अंतर्गत जामतारा गांव के पास घटी।
[URIS id=9499]



