वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो काली मंदिर के समीप शुक्रवार की दोपहर तीन बजे हो रही बारिश के दौरान हुई वज्रपात के दौरान एक गाय वा एक बकरी इसके चपेट में आ गए, जिससे दोनो मवेशी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दोनों मवेशी गांव के ही मुंशी दास के बताये जाते हैं। दोनों मवेशी काली मंदिर के बरगद पेड़ के समीप खड़े थे। इसी दौरान वज्रपात होने से दोनो मवेशी चपेट में आ गए। इसकी जानकारी पूर्व पंसस जगदीश प्रसाद महतो ने दी।
[URIS id=8357]

