गिरिडीह: मजदूर पंजीकरण को लेकर जागरूकता शिविर

गिरिडीह: जिला विधिक सेवा के बैनर तले रविवार को जमुआ प्रखंड़ के चकमंजो के परगोडीह में असंगठित मजदूर की पंजीकरण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस बाबत बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा बीसी सह वीएलई के योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि विभिन्न वर्गों के अभिवंचित, निःसहाय, निर्बल ,निशक्त व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिबद्ध है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/video-created-for-illegal-links-5-lakhs-of-recovered-from-marital-status
श्री पांडेय ने कहा कि विधिक के प्रति आमजनों में जागरूकता, क्रियाशीलता व विभिन्न प्रकार के क्रियान्वित कार्यक्रम का समुचित लाभ व न्याय दिलाना डालसा का उद्देश्य है। वे जमुआ प्रखंड के चकमन्जो पंचायत अंतर्गत ग्राम परगोडीह में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के तत्वावधान में आहूत विधिक जागरूकता सह असंगठित मजदूरों के पंजीकरण शिविर में ग्रामीणों को उत्प्रेरित कर रहे थे। कहा कि भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को मौलिक समान अवसर व अधिकार प्रदत्त है जिसकी रक्षा विधिक के प्रति जानकारी व जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन, आयुष्मान, अटल पेंशन योजना, दुर्घटना, जीवनज्योति बीमा सहित अन्य योजनाओ की जानकारी देकर इसका समुचित लाभ उठाने के लिये ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/jharkhands-daughters-launch-isro-live-rocket


