लोस में पहली बार आजसू, चंद्रप्रकाश पहुंचे संसद

स्टेट ब्यूरो: झारखंड के गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगन्नाथ महतो से लोकसभा सीट छीन ली है। उन्होंने विधानसभा से संसद का मार्ग प्रशस्त कर लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को बड़ी शिकस्त दी है। जेएमएम उम्मीद्वार फिलहाल डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि चंद्रप्रकाश चौधरी रघुवर सरकार में मंत्री।
बतातें चले कि गठबंधन दल होने के नाते भाजपा से आजसू के लिये गिरिडीह सीट छोड़ी थी। लोकसभा में भागीदारी सुनिश्चित होने के बाद पूरे आजसू में खुशियों की लहर है और वे होली व दीवाली एकसाथ मनाकर इसका इजहार कर रहे हैं। गौरतलब है कि आजसू एनडीए घटक दल का हिस्सा है व प्रदेश में बीजपी के साथ सरकार में शामिल हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी सरकार में जल संसाधन व पेयजल स्वच्छता मंत्री हैं। उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार जीत दर्ज की है।
[URIS id=8357]
मोदी के हांथो में देश सुरक्षित:
जीत के बाद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा है कि वे गिरिडीह की जनता का आभार प्रकट करते हैं। कहा कि लोगों की दुखों व तकलीफ के निवारण हेतु उनके द्वारा सदैव खुले रहेंगे। कोई भी अपनी फरियाद लेकर उनके पास कभी भी आ सकता है, वे तत्परता से उसके समाधान का प्रयास करेंगें। कहा कि ये भाजपा व आजसू के कार्यकर्ताओं के दृढ़ निश्चय की भी विजय हैै।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/influence-of-new-tribal-face-in-dumka


