हजारीबाग: भाकपा कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी भुनेश्वर मेहता ने शनिवार को जिले के पतरातु में सौंदा बस्ती,लाही, घाघरा,चेत्मा, तालापूर, तलातंद मस्जिद के समीप, सोला में जनसंपर्क चलाने के अलावे कई जगहों पर बैठक नुक्कड़ सभा आहूत करके लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस महागठबंधन दोनों पार्टियां एक दूसरे के द्वेष (नफरत) की भावना से राजनीति कर रही हैं। इन दोनों पार्टियां को सवा सौ करोड़ जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं है। इन फासिस्ट वादी ताकतों को यदि दोबारा मौका मिला तो ये देश को अजगर की तरह निगल जायेंगे।
मेहता ने कहा कि दोनों दलों ने हिंदू-मुस्लिम की राजनीति का सहारा लेकर देश के करोड़ों शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर कुठाराघात किया है। जहां इस देश में मां अपने जेवर व पिता अपनी जमीन बेचकर बच्चों के भविष्य को बेहतर करने का त्याग कर रहे हैं, वहां भाजपा व कांग्रेस महागठबंधन इन बच्चों के सपनों को रोजगार देने व पलायन रोकने में विफल रही है। कहा कि झारखंड के 14 लोकसभा सीट में जहां महागठबंधन में मुस्लिम प्रतियाशी देने से वंचित रखा, वहीं महागठबंधन के प्रचार प्रसार गाड़ियों के बैनर- पोस्टर में भी कांग्रेस के डाॅ अजय कुमार ने यहां के एक भी मुसलमान का फोटो नही लगाया। ऐसे में ये काफी नाराज हैं।