अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

काला मंगलवार
स्टेट ब्यूरो: झारखंड के बोकारो व देवघर जिलों में मंगलवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में एक की जान बाल-बाल बच गई। पहला हादसा बोकारो के सिवनडीह एनएच-23 पर हुआ, यहां एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शख्स की सिर पर ट्रक का चक्का चढ़ गया व मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी की 6 मई को शादी होनेवाली थी, व वे कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। दूसरी घटना में देवघर-गोड्डा मुख्य पथ स्थित मोहनपुर थाना क्षेत्र के रमजोरिया पुल पर जसीडीह से गोड्डा जा रही यात्री बस (जेएच 15 एच 0278) ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें बसबुटिया गांव निवासी कैलाश तांती (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाते वक्त उसके चचेरे भाई कंचन तांती उर्फ कंचन मरीक ने भी दम तोड़ दिया।
दुघर्टना के तुरंत बाद देवघर एसडीओ विशाल सागर ने चालक सहित उक्त बस को पकड़कर मोहनपुर थाने के हवाले कर दिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर मोहनपुर पुलिस पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि कैलाश के भाई की 14 मई को शादी होनेवाली है व बाइक इसी के उपहार के तौर पर मिला था। कैलाश अपने चचेरे भाई कंचन के साथ पेट्रोल भराने के लिये गया था, लेकिन वापसी में रमजोरिया मोड़ पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही उक्त यात्री बस ने न सिर्फ बाइक को ठोंका, बल्कि बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर आगे सड़क की दूसरी तरफ ले गयी।
बोकारो वाले हादसे में मृतक की पहचान झोपरो गांव निवासी सूरज तुरी के रूप में की गई। वो बोकारो स्टील प्लांट में जॉब करते थे। सुबह वो अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक बेटा चला रहा था। जैसे ही वो सिवनडीह के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित हो गई और सूरज तुरी व उनका बेटा सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक का चक्का सूरज तुरी के सिर पर चढ़ गया और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर घटना के बाद तुरंत ट्रक वारदात स्थल पर ही छोड़कर चंपत हो गया। लोगों ने गुस्सा से सड़क जाम कर दिया, जिसे काफी मषक्कत के बाद प्रषासन ने कार्रवाई की सांत्वना देकर हटावाया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More