बगोदर: थाना क्षेत्र के जीटी रोड घाघरा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार की दोपहर एक बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर बगोदर के घाघरा इंटर कॉलेज से बगोदर बाजार की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में बाइक असंतुलित होकर एक खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जहां बाइक पर सवार अनिल कुमार महुरी, बिष्णु कुमार जरमुनै, नागेश्वर पासवान लुकुइया को गंभीर चोट आई है। जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज हेतु बगोदर के नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों युवकों को धनबाद रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दे दी गई है।