रांची: राजद के महासचिव कैलाश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव व संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी खूंटी लोकसभा के दो प्रखंड बुंडू, तमाड़ व लोहरदग्गा लोस के पांच प्रखंडों मांडर, चान्हो, इटकी, बेड़ो, व लापुंग में महागठबंधन प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय का प्रचार प्रखंड स्तरीय कमेटी करेगी, जिसके सदस्यों का ऐलान एक-दो दिन में कर दिया जायेगा।
श्री यादव ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से सात सदस्य होंगे जो हर पंचायत से पांच सदस्यों को जोड़कर उम्मीदवार के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि रांची महानगर में कुल 53 वार्ड को 14 भागों में बांटा गया है, जिसमे प्रत्येक वार्ड से पांच (5-5) सदस्य होंगे। यादव ने कहा कि सर्वप्रथम रांची जिला में राजद को धारदार व मजबूती प्रदान करने के लिए राजद महासचिव सह जिला संयोजक ने पांच सह संयोजक मनोनीत किए है। जिसमे प्रणय कु बबलू, हरदेव साहू, फिरोज अंसारी, अर्जुन यादव एवं सुनीता चौधरी के नाम शामिल हैं। बैठक में महासचिव मनोज पांडेय, महासचिव आबिद अली, सचिव, फिरोज अंसारी, हरदेव साहू, सुनीता चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के अवधेश पाल सहित कई लोग मौजूद थे।