रांची: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं. विनोदानंद झा की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. बिनोदानंद झा झारखंड के पहले व्यक्ति थे, जो कि बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। कहा कि स्व. झा पंचायत चुनाव के संदर्भ में जो विचार रखते थे, वह आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, डाॅ एम. तौसीफ, कुमार राजा, बिनोद सिंह, जगदीश साहु, किशन अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार त्रिवेदी, इश्तेयाक अहमद टुन्नू, अजय सिंह, अमृत सिंह, प्रभात कुमार, जितेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसजन शामिल थे।