Hazaribagh News: यूसीईटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का स्वागत

यूसीईटी परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रथम सेमेस्टर के छात्र।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसीईटी में बैचलर इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (AI & ML) के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का महाविद्यालय में स्वागत किया गया। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रोफेसर इंचार्ज एवं कोऑर्डिनेटर गीता सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए AI एवं Machine Learning आधारित पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया।

यूसीईटी के निदेशक डॉ. आशीष कुमार साहा ने विद्यार्थियों से परिसर में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं का भरपूर उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने One Nation One Subscription (ONOS) के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल एवं शोध संसाधनों के साथ पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को समयनिष्ठ एवं अनुशासित रहने की सलाह देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और उस दिशा में निरंतर प्रयास करना सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य तय कर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More