कुर्मी विकास मोर्चा भी संसदीय क्षेत्रों से देगा उम्मीदवार : शीतल

  • रांची, हजारीबाग एवं धनबाद से प्रत्याशी उतारेगा मोर्चा
रांची: झारखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों का मुकाबला दिलचस्प होगा। इसके बीच सामाजिक संगठन कुर्मी विकास मोर्चा ने भी उम्मीदवार देने को घोषणा कर दी है।
रांची, हजारीबाग एवं धनबाद संसदीय क्षेत्र से कुरमी विकास मोर्चा अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। ये बाते मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कही। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। ओहदार ने कहा कि कुर्मी बहुल क्षेत्रों में बीजेपी को हराने के लिए नोटा में वोट दिया जाएगा। यह इसलिए कि पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने की मांग दर्ज थी।

[metaslider id=4421]

 

जिसके बावजूद बीजेपी द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया। वहीं मोर्चा द्वारा अपनी मांग को लेकर बीजेपी सरकार को आंदोलन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं उठाया गया है। सभी राजनीतिक दलों ने कुर्मी जाति को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें

शाम तक उम्मीदवारों के नामों की होगी घोषणा : हेमंत

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More