चिदंबरम ने जनरल रावत को सुनायी खरी-खरी, बोले – आप आप अपने काम पर दें ध्यान

 

तिरुवनंतपुरम : वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को खरी-खरी सुनायी है. उन्होंने कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा डीजीपी और आर्मी जनरल द्वारा सरकार के समर्थन की बात करना शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि हम जनरल रावत से अपील करते हैं कि वे सेना प्रमुख हैं और अपने काम पर ध्यान दें. कहा कि यह उनका काम नहीं हैउन्होंने कि वे यह बताएं कि राजनीतिज्ञों को क्या करना चाहिए, जिस तरह यह हमारा काम नहीं है कि हम उन्हें यह बताएं कि उन्हें कैसे युद्ध लड़ना चाहिए.

मालूम हो कि दो दिन पहले आर्मी चीफ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हालिया विरोध प्रदर्शन पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी की थी और कहा था कि हिंसा व अशांति के लिए लोगों को उकसाना नेतृत्व नहीं है.

पी चिदंबरम ने कहा कि अमित शाह को वापास जाकर राज्यसभा एवं लोकसभा की बहस सुननी चाहिए. शाह ने कहा कि उन्होंने एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया और वे राहुल गांधी को बहस के लिए चैलेंज करते हैं. चिदंबरम ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में हर चीज गलत है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More