सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गैंग में दुर्योधन और दुशासन शामिल : यशवंत सिन्हा

 

नयी दिल्ली : पूर्व भाजपा नेता ने देश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर एक बार फिर छिड़ी टुकड़े-टुकड़े गैंग की बहस में बड़ी टिप्पणी की है. यशवंत सिन्हा ने एक ट्वीट कर आज कहा कि देश के सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गैंग में दो लोग शामिल हैं दुर्योधन और दुशासन. यह दोनों ही बीजेपी में हैं. इनसे सावधान रहें.

उल्लेखनीय है कि कल गृहमंत्री अमित शाह ने देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया था. उन्होंने कहा था कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली में अशांति के लिए जिम्मेवार टुकड़े-टुकड़े गैंग को सजा देने का वक्त आ गया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि प्रदर्शन में अरबन नक्सल एवं टुकड़े-टुकड़े गैंग का हाथ है.

उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो अंग्रेजों के राज में नहीं हो सका, वह राहुल गांधी, कांग्रेस, टुकड़े-टुकड़े गैंग एवं ओवैसी करना चाहते हैं. वहीं, इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा है कि देश को न सिर्फ धर्म बल्कि भाषा के आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More