Giridih News: एसआईआर मतदाता विसंगतियों को लेकर गिरिडीह के बदडीहा वन पंचायत में सुनवाई आयोजित

पंचायत सचिवालय परिसर में कागजातों का अवलोकन करते प्रशासनिक अधिकारी।

गिरिडीह: एसआईआर मतदाता विसंगतियों को लेकर बदडीहा में हुई सुनवाई। बदडीहा वन पंचायत सचिवालय में एसआईआर के दौरान सामने आई मतदाता संबंधी विसंगतियों के आलोक में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुनवाई के दौरान अंचलाधिकारी नरेश वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नोटिस प्राप्त लोगों की ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और दावों की जानकारी ली तथा आवश्यक बिंदुओं पर पूछताछ की।

सुनवाई कार्यक्रम को लेकर पंचायत सचिवालय परिसर में संबंधित मतदाताओं की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरण से संबंधित विसंगतियों की जांच की। जिन मामलों में दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, उनका अवलोकन किया गया। वहीं, आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराने वाले मामलों में संबंधित लोगों को प्रक्रिया के अनुरूप दस्तावेज प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई।

अंचलाधिकारी नरेश वर्मा ने कहा कि एसआईआर के दौरान सामने आई मतदाता विसंगतियों का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है। सुनवाई में संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। जांच एवं दस्तावेजों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत संचालित किया। अधिकारियों ने लोगों से मतदाता सूची से संबंधित जानकारी सही कराने तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंचयत समिति सदस्य राजेश वर्मा, प्रवेक्षक दीनदयाल शाह, बीएलो बेबी कुमारी, विजय वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More