आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन टूट कर गिरा 11 की मौत

विशाखापट्टनम : आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी व कई घायल हो गए। यह हादसा दिन में उस वक्त हुआ जब हिंदुस्तान शिपयार्ड में केंद्र टूट कर नीचे गिर गया और उसके नीचे लोग दब गए। हादसे के बाद डीसीपी सुदेश प्रभु ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की व एक को गंभीर रूप से घायल बताया। हालांकि बाद में यह संख्या 11 पहुंच गयी.


विशाखापट्टमन के कलेक्टर विनय चंद ने हादसे की पुष्टि की है. यह हादसा शिपयार्ड में लगे क्रेन के अचानक टूट कर गिर जाने की वजह से हुआ. हादसे के वक्त आसपास मजदूर काम कर रहे थे और वही इस हादसे के शिकार हुए. उस वक्त वहां 18 मजदूर काम कर रहे थे.

आंध्रप्रदेश सरकार के मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना आधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है. हादसा उस समय हुआ जब क्रेन से लोडिंग का ट्रायल चल रहा था. क्रेन के मलबे के नीचे दबे दूसरे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More