अमित शाह ने नंदीग्राम में किया रोड शो, बोले – नंदीग्राम में ममता हारीं तो पूरे बंगाल में हो जाएगा परिवर्तन

नंदीग्राम (Nandigram West Benagal Assembly Elections 2021) : भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार, 30 मार्च 2021 को नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में रोड शो किया। अमित शाह के साथ इस रोड शो में शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए।

अमित शाह ने रोड शो के बाद मीडिया से कहा कि यहां की जनता ने जिस तरह से उत्साह दिखाया है, उससे यह स्पष्ट है कि बड़े मार्जिन के साथ भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी यहां से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन पूरे बंगाल में होना है, लेकिन उस परिवर्तन का एक सरल रास्ता नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराना है। नंदीग्राम में ममता दीदी को हराने से पूरे बंगाल में परिवर्तन अपने आप हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां आने पर एक दुःखद समाचार मिला, ममता बनर्जी जहां निवास करती हैं, उसके पांच किलोमीटर के दायरे में एक महिला से बलात्कार हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि जब आपने निवास के पांच किलोमीटर के दायरे में बलात्कार होता है तो उनके द्वारा महिला सुरक्षा की बात करने के विरोधाभाष को जनता अच्छे से जानती है।


उन्होंने कहा कि पूरा बंगाल चाहता है कि सीएए के माध्यम से शरणार्थियों को नागरिकता मिले। युवाओं को रोजगार मिले, शिक्षा की व्यवस्था, कलकत्ता विश्वस्तरीय शहर बने और बंगाल की संस्कृति का बोलबाला फिर से पूरे देश व दुनिया में हो। महर्षि अरविंद और रवींद्रनाथ ठाकुर ने सोनार बांग्ला का जो सपना देखा था, वह मोदी जी के नेतृत्व में पूरा होगा।


अमित शाह ने अपील की कि आप प्रचंड मार्जिन से शुभेंदु अधिकारी को जीतायें, जिससे आने वाले दिनों में जनता से किये हुए वादों से मुकरना किसी भी राजनेता के लिए नामुमकिन हो।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More