राष्ट्रीय लिटल मैगजीन मेले में प्रोफेसर देबज्योति मुखर्जी ने दिया लाइफस्किल विषय पर व्याख्यान

धनबाद : शिल्पे अनन्या तथा लिंडसे क्लब के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय लिटल मैगजीन मेले के द्वितीय दिन प्रोफेसर डॉक्टर देबज्योति मुखर्जी के लाइफस्कील के ऊपर दिया गया व्याख्यान प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना रहा।

प्रोफेसर मुखर्जी ने लाइफस्किल क्या, क्यों, कब, कहां, कैसे और किसके लिए’ जैसे बिंदु पर विशेष रूप से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि लाइफ स्किल बच्चे से ले कर बूढ़े तक सभी के लिए जरूरी है। युवा लाइफस्किल सीख कर अपनी जिंदगी में प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं। जिंदगी के हर पड़ाव में अलग-अलग लाइफ स्किल सेट करने की जरूरत पड़ती है। मेले के आयोजक डॉक्टर दीपक सेन ने बताया प्रोफेसर मुखर्जी का प्रोग्राम हम लोगों के मेले में चार चांद लगा देता है। मेले में देश के कोने कोने से बुद्धिजीवी, साहित्यकार, प्रकाशक तथा संस्कृति कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More