गया में पीएम मोदी का बड़ा खुलासा: डेमोग्राफी मिशन शुरू! पढ़िए PM मोदी के भाषण का 10 बातें
3-1024x614.jpeg)
पटना: प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-सीएम बिल पर विपक्ष को जमकर सुनाया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून की बात कही, जिसके दायरे में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री भी आएंगे। मोदी ने कहा कि जेल जाने पर कुर्सी छोड़नी होगी। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और घुसपैठियों से सावधान रहने की चेतावनी दी। विपक्ष के रवैये सहित कुल 10 मुख्य बिंदुओं पर बात की
पीएम मोदी ने बिहार को दी 13 हजार करोड़ की सौगात
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी से राज्य को 13 हजार करोड़ की सौगात दी है. पीएम ने लगभग 13000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने गयाजी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गयाजी में कार्यक्रम होने के बाद पीएम मोदी बेगूसराय जिले के सिमरिया जाएंगे. यहां वे गंगा नदी पर बना औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. बेगूसराय में पीएम करीब 15 मिनट रुकेंगे, फिर वापस गयाजी होकर पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो जाएंगे.
- भ्रष्टाचार पर सख्त कानून: केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नियम बनाए; आरोपियों को 10 दिन में जवाब और 31वें दिन सुनवाई का वर्णन।
- विपक्ष की बेचैनी: मोदी का आरोप: विपक्षी दल इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि उनके लोग भी फंस सकते हैं।
- जेल से फैसले लेने का आरोप: कुछ नेता जेल में होने के बावजूद फैसले लेते हैं; ऐसे लोग कार्रवाई नहीं चाहते।
- बिहार के प्रति कांग्रेस की नफरत: कांग्रेस पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप।
- गरीबों को वोट बैंक समझा गया: पुराने समय की सरकारों पर हमला; उनकी सरकार ने सीधे लाभ पहुंचाने का दावा।
- बिहार में रोजगार और विकास: सरकार ने बिहार में निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करने का दावा किया।
- मुफ़्त की रेवड़ी की राजनीति के ख़िलाफ़: सिर्फ वादों से नहीं — धरातल पर काम से विकास होगा।
- आत्मनिर्भर भारत का ज़िक्र: पूर्वी व दक्षिणी राज्यों की क्षमताएं मजबूत करने के लिये आत्मनिर्भर भारत मिशन का जिक्र।
- डेमोग्राफी मिशन की घोषणा: गया से डेमोग्राफी मिशन शुरू — देश में जनसंख्या आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण होगा।
- NDA सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं: प्रधानमंत्री ने कहा NDA के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का प्रमाण नहीं मिला जबकि पहले की सरकारें घोटालों से घिरीं।


