कोडरमा के डोमचांच में करंट लगने से युवक और सतगांवा के चुआंपहरी में डोभा में डूबने से बच्ची की मौत

बच्ची की डोभा में डूबने से मौत

कोडरमा: शनिवार को जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायडीह मोड के समीप कंरट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान विकास यादव (उम्र 28 वर्ष पिता राजकुमार यादव ग्राम पुर्णडीह डोमचांच) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रायडीह मोड़ के पास यह युवक गिरा हुआ पड़ा था. करंट कहीं और लगा है और रायमोड़ के पास पड़ा हुआ मिला जिसके बाद इसकी सूचना उसके घर वालों को और पुलिस को देने के बाद पुलिस के मदद से कोडरमा सदर अस्पताल भेज गया. वहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टर से पूछे जाने पर कहना है कि जिस तरह जला हुआ है लग रहा है, कि करंट से ही इसकी मौत हुई है. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

वहीं जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत के चुआंपहरी गांव में शनिवार को तीज पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत तालाब में डूबने से हो गई. इस घटना से परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है. मृतक बच्ची की पहचान सिकंदर तुरी की 6 वर्षीया पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है. बच्ची तीज पर्व के बाद गौरा गणेश की प्रतिमा का विसर्जन को लेकर गाँव के ही बगल डोभा में विसर्जन के लिए अपनी मां सुशीला देवी व अन्य महिलाएं के साथ गई थी.

WhatsApp Image 2024-09-07 at 18.49.01_36748581 (1)
तालाब में डूबने से हुई मौत

इसी दौरान बच्ची की पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चल जाने से डूब गयी और वहाँ मौजूद बच्ची की माँ व अन्य दर्जनों महिलाओं को इसकी भनक तक भी नहीं लगी. जब प्रतिमा विसर्जन करने के बाद बच्ची की माँ घर पहुंची और अपनी बच्ची को खोजने लगी और काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची कहीं नहीं मिली तब मृतक की माँ डोभा की ओर गयी और तो चीख पुकार मचाने लगी. जिसके बाद अन्य लोग जुटे इसके बाद गाँव के ही लोगों की मदद से बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तबतक बच्ची की मौत हो चुकी थी. बच्ची के पिता सिकंदर तुरी चेन्नई में ईट-भट्ठे पर काम करते हैं.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More