दुमका के नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में आखिरकार पानी की आपूर्ति हुई बहाल, लोगों को राहत

दुमका : दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की खरौनी बाजार पंचायत के नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में शुक्रवार को जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी। मीडिया में खबर आने के बाद इस संबंध में कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेयजल आपूर्ति मंत्री मिथिलेश ठाकुर और दुमका के डीसी को त्वरित कार्रवाई कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था, जिसके अधिकारियों ने गांव का जायजा लिया और मिस़्त्री के जरिए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बहाल क गयी।


सरकार के द्वारा मामले को संज्ञान में लिए जाने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार भी प्रकट किया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ही गोपीकांदर के बीडीओ और पेजयल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा किया था और हालात का जायजा लिया था। कल खराब चापानल मरम्मत नहीं हो सका। ऐसे में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जबतक मरम्मत नहीं होती है तब तक वाटर टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

आज गांव में सोलर से डीप बोरिंग को चला दिया गया है और बहुत जल्द टंकी बनवा देने की बात कही गयी है। ग्रामीणों को कहा गया है कि वे इस बात का ख्याल रखें कि मोटर चोरी नहीं हो।

इस गांव के लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें डेढ-दो किमी दूर से पानी लाना होता है, जिससे काफी दिक्कत होती है। समृद्ध झारखंड ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More