श्रीअमड़ा कांड : कुचियाडाली के ग्राम प्रधान पर थाने में मृतका की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

रानीश्वर (दुमका ) : राँगालिया पंचयात के कुचियाडाली गांव के किशोरी की हत्या के जघन्य अपराध के मामले की जानकारी लेने राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के चेयरमैन एम कानूनगो 5 सितंबर को यहां आये थे। मृतक के परिजनों के यहां घर से नदारद रहने को लेकर एम कानूनगो ने प्रशासन को फटकार लगायी थी। उस घटना के तीन दिन बाद गुरुवार को मृत किशोरी की माता की लिखित शिकायत पर कुचियाडाली के ग्रामप्रधान बुधन हेम्ब्रम, ग्रामीण जयगुरु हेम्ब्रम, नाइकी बाबा, भाई हेम्ब्रम वार्ड सदस्य, बबलू सोरेन गुरैत, मरकुस मुर्मू एवं राँगालिया के ग्राम प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

राँगालिया के ग्राम प्रधान रूसो राम बास्की ने बताया है कि 5 सितंबर को आयोग की टीम के यहां आने की पूर्व सूचना स्थानीय प्रशासन ने नहीं दी थी। ग्राम प्रधान माझी संगठन के कहने पर मृत किशोरी के सौतेला पिता, माता एवं मौसी को आहूत बंद में दुमका ले जाया गया था। तीन दिन के बाद स्थानीय प्रशासन ने ग्राम प्रधान एवं अन्य के नाम पर केस कराया है। जबकि किशोरी की मौत के बाद इन्हीं ग्राम प्रधानों ने परंपरागत नियम से हट कर किशोरी की शव को समाधी दिलाया है। मृतक ईसाई धर्मावलंबी परिवार से थी। जब के राँगालिया एवं कुचियाडाली के दोनों ग्राम प्रधान गैर ईसाई बिदिन हड़ हैं ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More