कल से सरस मेला का आयोजन, भवानी भी लगाएंगे स्टॉल

रानीश्वर : रविवार को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित दस दिवसीय पलाश सरस मेला 2022 में महिषबाथान के अंडर ग्रेजुएट्स बेरोजगार युवक भवानी प्रसाद मंडल खजूर गुड़ का स्टाल लगाया जाएगा। सेवानिवृत्त शिक्षक उल्लास कर मंडल के पुत्र भवानी विगत पांच साल से खजूर गाछ से रस निकाल कर गुड़ बनाते हैं। इस साल तीस खजूर गाछ में रस निकालने का काम किया है। प्रतिदिन 45ऋ50 लीटर रस निकालता है। उन्होंने बताया है कि उस रस से छह किलो गुड़ बनता है, जिसका थोक मूल्य सात सौ बीस रुपये है। राज्य सरकार के एफएसएसएआई के तहत भवानी के माता सतदल मंडल को खजूर गुड़ उत्पादन करने के लिए निबंधित किया गया है। साथ ही गुड़ उत्पादन के लिए ग्रामीण विकास विभाग से उपकरण भी उपलब्ध कराया गया है।

