कैंसर पीड़ित आदिवासी की सहायता राशि को बिचौलिये ने हड़पा

दुमका : दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड की बृन्दाबानी पंचायत के टोंगरा गांव की महिला धनमुनी किस्कु ने जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को आवेदन देकर गांव की एक जन वितरण प्रणाली दुकान के डीलर निथुनी मुर्मू के पति शिवधन हेंब्रम के द्वारा स्वास्थ विभाग से कैंसर पीड़ित पति के नाम पर उपलब्ध करायी गयी सहायता राशि को हड़प लेने का आरोप लगाया है।

डीलर निथुनी यहां नियम विरुद्ध सहिया बन बैठी हैं। धनमुनी नेे कैंसर पीड़ित पति कुंदन हेम्ब्रम का इलाज कराने के लिए सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए सहिया के कहने पर उसकी पति को आधार कार्ड एवं पासबुक दिया था। पति का मृत्यु हो गयी है। विभाग द्बारा बैंक खाता के माध्यम से दो लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। शिव धन ने बिधाब महिला के डरा धमका कर उसकी बचत खाता से प्रथम क़िस्त में पचास हजार एवं बाद में बीस हजार कुल सत्तर हजार रुपया हड़प लिया है। साथ ही पासबुक एवं आधार कार्ड अपने कब्जे में रखा है। पासबुक एवं आधार कार्ड वापस मांगने पर एक लाख रुपये की मांग की है। अबुआ राज में गांव के निर्धन आदिवासियों को सरकारी मदद दिलाने के नाम पर उसी समाज के बिचौलिये के द्वारा ठगी का यह मामला है। त्रि स्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि, मुखिया, वार्ड सदस्य भी पीड़ित परिवार की मदद करने आगे नहीं आए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More